क्राइम
डम्पर ने बाइक को मारी टक्कर, मौत, प्रकरण दर्ज

सिलवानी । सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम ककरुआ में व्हीएस कंपनी के स्टोन क्रेशर के गेट से निकलने डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी ग्राम ककरुआ स्थित व्हीएस कंपनी के स्टोन क्रेशर के गेट से निकल रहे डंपर क्रमांक MP 38 H 0217 ने सिलवानी से अपने घर जा रहे बाइक सवार भूरा आदिवासी पिता हल्केवीर आदिवासी उम्र 35 साल निवासी जैतपुर को टक्कर मार दी। जिससे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौप दिया गया और पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर डंपर को थाने में खड़ा करा दिया है।



