क्राइम

एक नाबालिग को पुलिस ने फिर किया दस्तयाब, आरोपी को जेल, बालिका को भेजा घर

सिलवानी। पुलिस थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़कियां का दस्तयाब करने लगातार सिलसिला जारी है। उल्लेखनीय है पिछले 15 दिनों में सिलवानी पुलिस ने सात लड़कियों को दस्तयाब किया गया है।
13 मई 2023 को थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी खोदरा से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट पिता द्वारा सिलवानी थाने में की गई थी, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और काल डिटेल के आधार एवं मुखबिर की सूचना पर उस नाबालिग को आरोपी के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगढ़ के बस स्टैण्ड से दस्तयाब किया गया। आरोपी राजन आदिवासी पिता रघुवीर आदिवासी उम्र 24 साल निवासी पिपलिया खास थाना सिलवानी को गिरफ्तार के जेल भेज दिया।
इसके पहले ग्राम कुंवर पिपलिया में 6 मई 2023 को 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट पिता द्वारा सिलवानी थाने में की गई थी, पुलिस ने सायबर सेल की मदद एवं मोबाइल लोकेशन और काल डिटेल के आधार एवं मुखबिर की सूचना पर उस नाबालिग को 13 मई को गाडरवारा जिला नरसिंहपुर से दस्तयाब किया गया था एवं आरोपी गौरव यादव पिता रामलाल यादव उम्र 20 साल निवासी सुखाखेड़ी थाना चीचली जिला नरसिंहपुर को 15 मई को गिरफ्तार के जेल भेज दिया था । जिसे माननीय जिला सत्र न्यायालय ने जमानत याचिका को अस्वीकार कर दिया है।

नाबालिग लड़कियों के मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल, एसडीओपी अनिल मौर्य ने टीम गठित कर लड़की के पतारसी के प्रयास किए। इस कार्यवाही में एसडीओपी अनिल मौर्य के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह, महिला सेल प्रभारी कविता यादव, विवेचना अधिकारी धनराज सिंह मीणा, प्रधान आरक्षक हुकम सिंह धाकड़ सहित पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button