दो अलग-अलग मकान में लगी आग, कृषि उपकरण व अन्य सामान जलकर खाक

पांडाझिर व वीरपुर गांव में दो मकानों में अज्ञात कारणों लगी आग
दोनों ही स्थान पर नगर पालिका की दमकल ने आग पर पाया काबू
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जैसे-जैसे सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं वैसे ही वैसे आगजनी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं निकटवर्ती ग्राम पांडाझिर में खेत पर बने मकान में रखे कृषि उपकरणों में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
वही ग्राम वीरपुर में भी एक मकान में आग लगने से वहां रखी लकड़ी व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई नगर पालिका की दमकलों ने दोनों ही जगह पहुंचकर आग पर काबू पा लिया जिससे अधिक नुकसान नहीं हो पाया।
आपको बता दें कि ग्राम पांडाझिर निवासी सतीश शर्मा के खेत पर कच्ची ईंटों का एक मकान बना हुआ है जिस पर लोहे की चादर चढ़ी हुई है मकान में कृषि कार्य में आने वाले पाइप, विधुत मोटर, केवल, व अन्य कृषि सामग्री रखी हुई थी। दोपहर में अज्ञात कारणों से मकान में से धुआं उठता देख गांव के लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन आग बढ़ती गई तब तक नगर पालिका की दमकल को सूचना दी गई तब चालक अजीज खान फायरमैन अक्षय वाल्मीकि दमकल लेकर पहुंचे और बढ़ती ही आग पर काबू पा लिया
दूसरी घटना ग्राम वीरपुर में घटी जहां कल्याणसिंह पुत्र श्यामलाल के मकान में तेज लफ्टो उठता देख ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया तब तक नगर पालिका के दमकल चालक शमसुद्दीन खान फायरमैन शकील कुरेशी दमकल लेकर पहुंचे और बढ़ती हुई आग पर काबू पा लिया।
आगजनी से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।



