घटना की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज। बेगमगंज में ब्राह्मण महासभा बेगमगंज, सुल्तानगंज के स्वजातीय बंधुओं ने विगत दिनों उदयपुरा के ब्राह्मण परिवार के युवा होनहार बालक पं. पुनीत दुबे के साथ इंदौर में घटित हुई घटना के न्याय के लिए अनुविभागीय अधिकारी बेगमगंज सौरभ मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिसमें घटना में मृत्क बच्चे की मौत के कारण की सी.बी.आई. जांच की मांग की गई है ।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. जयगोविंद दुबे, पूर्व अध्यक्ष पं.राकेश भार्गव, पं. ऋषिराज शर्मा, पं.अशोक शर्मा, पं. बसंत शर्मा, पं. जुगल किशोर देवलिया, पं. वीरेंद्र शर्मा, पं. शिवनारायण रावत, पं.रामकृष्ण पांडेय, पं.सुनील शर्मा, पं. किशोर तिवारी, पं.पंकज तिवारी, पं. सत्यजीत दुबे, पं.पवन दुबे, पं. प्रदीप मिश्रा, पं. शिवनारायण मुंशी, पं.लक्ष्मीनारायण शर्मा, पं. रविशंकर पाठक, पं.राजेंद्र उदेनिया, पं.अशोक पाठक,पं.रवि वैद्य, पं.राहुल तिवारी, पं.विनय शर्मा,पं. गजेंद्र दुबे आदि ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें ।



