मध्य प्रदेश

गुरूकुल में विश्व पर्यावरण दिवस पर बुक एक्सचेंज फेयर का आयोजन

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। 5 जून बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर में स्थित शिक्षण संस्था गुरुकुल स्कूल में एक विशेष पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थी अपनी पुरानी पुस्तकें एक्सचेंज कर सकेगें। जिससे विद्यार्थीयों में आपसी सामंजस्य की भावना बढ़ेगी। अभिभावकों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। इससे पर्यावरण संरक्षित होगा क्योंकि कागज के निर्माण में हजारों पेड़ों की कटाई कम होगी। इससे पेड़ों की सुरक्षा बढ़ेगी अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम होगा। जिसमें विद्यार्थियों के पालक भी बढ़ चढ़कर हिस्सा बनने जा रहे हैं और स्कूल की इस पहल में भरपूर सहयोग कर रहे हैं
बता दे की नगर की शिक्षण संस्था गुरुकुल स्कूल बरेली अपनी नई सोच नए विचार धारा ओर अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा भारतीय संस्कृति के साथ निरंतर पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान कर नए नए आयाम स्थापित करने में सफल हो रही है। इस पुस्तक मेले का समय सुबह 8 से 10 बजे तक होगा। इस पुस्तक मेले में छात्र अपनी पुरानी किताबें एक दूसरे के साथ आसानी से बदल सकते हैं। भाग लेने वाले सभी छात्रों और अभिभावकों का हम स्वागत करते हैं।

Related Articles

Back to top button