देश विदेशमध्य प्रदेश

गंगोत्री में पहाड़ी से चट्टान गिरने पर दमोह निवासी की मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । उत्तराखंड में मध्यप्रदेश के एक तीर्थ यात्री की मौत होने की खबर सामने आई है। हादसा सोमवार शाम करीब 6 बजे गंगोत्री धाम के पास हुआ. यहां तीर्थ यात्रियों से भरी एक गाड़ी पर एक बोल्डर (पत्थर की चट्टान) गिर पड़ी. वाहन में मध्यप्रदेश के 8 तीर्थ यात्री सवार थे, इनमें से 30 साल के उमेश रैकवार की मौत हो गई। उमेश नया बाजार जिला दमोह का रहने वाला था। एमरजेंसी एम्बुलेंस 108 के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक तीर्थ यात्रियों की बस यमुनोत्री से गंगोत्री की ओर जा रही थी । बस जब सुनगर के नजदीक पहुंची. तभी बस के गेट पर पहाड़ से खिसकी एक बड़े पत्थर की चट्टान जाकर टकरा गई. हादसे के वक्त दमोह निवासी उमेश रैकवार गेट के नजदीक की सीट पर बैठे हुए थे. चट्टान की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में मध्य प्रदेश के सात अन्य तीर्थ यात्री सफर कर रहे थे, सभी सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button