मध्य प्रदेशराजनीति

जबलपुर सांसद बने आशीष दुबे ने 4 लाख 86 हजार 674 मतों से पराजित किया

लोकसभा चुनाव के दौरान जबलपुर संसदीय क्षेत्र में उम्मीदवार आशीष दुबे को मिले मत – 790133
दिनेश यादव को कुल मिले मत – 30345 अंतर – 486674

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनय द्विवेदी तथा लोकसभा निर्वाचन के लिये नियुक्‍त गणना प्रेक्षकों के निगरानी के साथ मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों की कार्यकुशलता से लोकसभा निर्वाचन का मतगणना कार्य जेएनकेव्‍हीव्‍ही परिसर में शांतिपूर्ण और पारदर्शी रूप से संपन्‍न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर अनय द्विवेदी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 4 जून को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में जबलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मंगलवार को संपन्न हुई मतगणना में विजयी उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के आशीष दुबे को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशीष दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के दिनेश यादव को 4 लाख 86 हजार 674 मतों से पराजित किया। आशीष दुबे को कुल 7 लाख 90 हजार 133 मत और दिनेश यादव को कुल 3 लाख 3 हजार 459 मत प्राप्त हुये।
जैसे ही क्षेत्र में पार्टी के जीत का माहौल पता चला बधाई देने वालों का कारवा बढ़ता गया! देर रात्रि तक लोंगो का आना जाना लगा रहा!

Related Articles

Back to top button