
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रोप्ती मुर्मू को सौंप दिया है। जिसे राष्ट्रपति द्रोप्ती मुर्मू ने स्वीकार किया है। इसी के साथ पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ लेने की तारीख आ गई है। शुक्रवार यानि 7 जून को सांसदों की बैठक होगी उसके बाद भोज होगा जिसकी मेजबानी राष्ट्रपति करेंगी। इसके बाद अगले दिन यानि 8 जून को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।



