मध्य प्रदेश

रेत खदान धसकी, एक महिला सहित 3 की मौत, तीन गंभीर, तलाशी जारी

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
सिहोरा । एमपी के जबलपुर जिले के गोसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा रामखारिया रेत खदान में रेत उत्खनन करते हुए कुछ लोग दब गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अभी तीन लोगों को निकाला गया और एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल भेजा गया है। जिसमे मुन्नीबाई नाम की महिला की मृत्यु होने की खबर है। जबकि महिला समेत तीन की मौत हो गई हैं 3 अन्य गंभीर हैं वहीं घटना स्थल पर और लोगों के दबे होने की शंका, मिट्टी हटाकर तलाश करने में जुटे ग्रामीण। आनन फानन में मृतकों को अस्पताल भेजा गया था। जबकि ग्रामीणों के अनुसार यह घटना आज सुबह साढ़े दस बजे की है। खदान धसकने के करीब एक घण्टे बाद खदान में दबे हुए लोगों को निकाला गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतको में मुकेश पिता जगन खटीक 35 वर्ष, मुन्नीबाई पति जगन बसोर उम्र 38 साल, राजकुमार पिता कैलाश खटीक उम्र 29 साल। वही घायलो में खुशबू पति विनोद उम्र 25 साल, सावित्री पति अनु बसोर उम्र 35 साल, चांदनी पिता राजू बसर उम्र 20 वर्ष बताए जा रहे है।

Related Articles

Back to top button