शिवराज से बोले सीएम डॉ. मोहन : भाई साहब, अब दिल्ली जा रहे हैं

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल । एमपी में सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को रिकॉर्ड जीत मिली। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘भाई साहब तो अब दिल्ली जा रहे हैं।
वहीं, एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में शिवराज ने कहा- एनडीए लगातार तीसरी बार 300 के पास पहुंचा है। कितनी बार ऐसा हुआ है? आंकड़े स्पष्ट बहुमत और जनादेश को प्रदर्शित कर रहे हैं। लोकतंत्र में कहीं सीटें घटती हैं, कहीं बढ़ती हैं। कई राज्यों में हमने क्लीन स्वीप किया है। सही अर्थों में बीजेपी अखिल भारतीय पार्टी है। हर राज्य में हमारी प्रभावी उपस्थिति है।
शिवराज ने कहा, ‘जनादेश एनडीए को मिला है। मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मिला है। मुझे सांसद की जिम्मेदारी मिली है। इसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।



