धार्मिक

न्याय के देवता शनिदेव की जयंती आज, होगी भजन संध्या

सिलवानी। न्याय के देवता सूर्यपुत्र शनिदेव की जयंती गुरुवार को भक्तिभाव के साथ शनि मंदिरों पर मनाई जाएगी। नगर में अदालत के पास जेल रोड स्थित शनिदेव मंदिर पर भक्तों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
मंदिर के पुजारी ब्रजलाल जोशी के अनुसार गुरुवार को न्याय के देवता शनिदेव की जयंती मनाई जाएगी। प्रमोद जोशी ने बताया कि शनिदेव महाराज जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन 6 जून को रात्रि 8 बजे से किया जाएगा। जिसमें भजन गायक भावना त्रिपाठी एवं मुकेश विश्वकर्मा रहेंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button