धार्मिक

शनि जयंती पर हुआ पूजन कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शनि जयंती पर शनि मंदिर पर पूजन पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे ।
शनि मंदिर नगर के बार्ड 17 टीचर कालोनी में स्थित शनि मंदिर में शनि जयंती के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया एंव हवन पूजा पाठ का आयोजन हुआ सेकड़ो की संख्या में पहुचे श्रद्धालु जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव से सदैव कृपा बनाए रखने व क्षेत्र में सुख शांति रहने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओ ने बताया कि कि सच्ची लग्न से की गई भगवान की आराधना कभी बेकार नहीं जाती। समय आने पर भगवान उसका फल अवश्य देते हैं। मनुष्य को कर्म कर फल की चिंता में नहीं पड़ना चाहिए। जीवन में हर अच्छे बुरे कार्य का हिसाब भगवान के पास होता है। भगवान कभी अपने भक्त को निराश नहीं करते। वह मनुष्य को उसके कर्मों का फल अवश्य देते हैं। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शनि देव के प्रसाद को ग्रहण किया और सच्चे मन से सदैव क्षेत्र व जीवन में सुख शांति बने रहने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button