देश विदेशमध्य प्रदेश
कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत

J&K शिवखोड़ी गुफा के दर्शन करने जा रहे थे
जम्मू । रविवार की शाम को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिवखोड़ी तीर्थ स्थल पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस पर संदिग्ध आतंकवादियों ने गोलीबारी की. पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. लोगों के हताहत होने की आशंका है।
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिवखोड़ी गुफा तीर्थ स्थल पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस पर संदिग्ध आतंकवादियों ने गोलीबारी की. पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है.
जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध आतंकवादियों के गोलीबारी में 10 लोग मारे गए हैं. यह आतंकवादियों का वहीं समूह है, जो राजौरी, पुंछ और रियासी के ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है।



