क्राइम

खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्यवाही जारी

ग्रामीण इलाकों में अधिक अवैध रेत खनन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में अवैध रेत खनन की शिकायत को लेकर जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन ने मिल कर इन पर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है! देखा जाये तो संचालक खनिज एवं कलेक्टर जबलपुर के निर्देशों पर खनिज अमले द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्यवाहियों का अभियान चलाया जा है। जिसमे आज चौथे दिन तहसील सिहोरा के ग्राम भड़रा में सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति से रेत का स्टॉक रखे पाए जाने पर लगभग तीस ट्रॉली रेत को जप्त कर शासन निर्देशानुसार कॉर्पोरेशन के वैध खदान संचालक को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया। इसके अलावा माइनिंग टीम ने सिहोरा, मझोली में हिरण नदी के आस पास के क्षेत्रों में निरीक्षण किया। आज की कार्यवाही में सहायक खनि अधिकारी दीपा बारेवार एवम होमगार्ड सिपाही उपस्थित रहे। खनिज अमले द्वारा कार्यवाही अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button