भीषण गर्मी में पानी की समस्या को लेकर किसान नेता ने लिखा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । किसान नेता पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार निरंजन ने मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव को एक पत्र लिखा। पत्र में मुख्य रूप से कहा कि इस भीषण गर्मी में जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश की समस्त तहसीलों की समस्त ग्राम पंचायत में जहां-जहां हेड पंप खराब पड़े हुए हैं एवं जिन ग्राम पंचायतों में पानी की समस्या है उन सभी ग्राम पंचायतों मे टैंकरों के माध्यम से हमारे किसान भाइयों एवं जानवरों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विशेष रूप ब्लॉक पलेरा की ग्राम पंचायत हनौता, बखतपुरा, टौरिया, खेरा, गौना, करौला, परा, आलमपुरा, बन्ने बुजुर्ग, दांत गोरा, पुरेनिया, नयागांव, लारौन, सैपुरा, बैडरी, बेला आदि पंचायतो मे जहां-जहां नल खराब पड़े हुए हैं उनकी जल्द से जल्द मरम्मत करा कर ठीक किया जाए एवं साथ ही जिन पंचायत में पानी की विशेष समस्या है इन ग्राम पंचायतों में प्रधानो के द्वारा टैंकरों के माध्यम से पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए। क्योंकि इस भीषण गर्मी में तापमान लगभग 48 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। इस समय किसानों एवं जानबरो का बुरा हाल है किसान नेता दिनेश कुमार निरंजन ने पत्र में यह भी कहा कि मुझे अपने मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव जी पर पूर्ण विश्वास एवं भरोसा है कि आप इस पत्र को संज्ञान में लेकर अवश्य रूप से किसानो की मदद करेंगे।



