धार्मिकमध्य प्रदेश

बजरंग दल बुधवार को करेगा इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन

आतंकी घटना के विरोध में संपूर्ण देश में एक साथ महामहिम राष्ट्रपति के नाम, बजरंग दल सौपेगा ज्ञापन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जम्मू कश्मीर में धार्मिक यात्रा पर निकले हिन्दू श्रद्धालुओं पर माता देवी कटरा से शिवखोडी दर्शन को जाते समय 9 जून को इस्लामिक जेहादी पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने घात लगाकर शिव खोडी के निकट बस के ऊपर, अंधाधुंध गोलीबारी कर, बस चालक सहित 10 तीर्थ यात्रियों की हत्या कर दी। जिससे देशभर में भारी आक्रोश व्याप्त है।
हिन्दू तीर्थ यात्रियों की हत्या के विरोध में 12 जून 2024 दिन बुधवार को बजरंग दल, सम्पूर्ण देश भर में जिला केन्द्रों पर, पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवाद का पुतला फूंकेगा और महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा उसी आव्हान पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला कटनी द्वारा कोतवाली तिराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन कर ज्ञापन सौपा जायेगा जिसमें सभी धर्मिक, सामाजिक, युवा, एवं सभी नगरवासी समाज सेवियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह विहिप बजरंग दल ने किया हैं ।

Related Articles

Back to top button