पर्यावरणमध्य प्रदेश

कुओं, नदी के घाट पर पत्थरों को हटाकर गहरीकरण, श्रमदान किया

बेगमगंज । जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड बेगमगंज की जन अभियान परिषद की विभिन्न नवांकुर संस्थाओं और ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा धसान नदी पर और कुओं, तालाबों तथा हैंडपंप के पास में श्रमदान का कार्य किया जा रहा है। जिसमें नवांकुर संस्था घाना कलां और तुलसीपार तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति केसलोन, आंवरिया, मरखण्डी, जसरथी इत्यादि के द्वारा सार्वजनिक कुओं, धसान नदी पर अलग अलग जगह श्रमदान किया, जिसमें कुओं का गहरीकरण किया, नदी के घाट पर पत्थरों को हटाकर गहरीकरण किया।जिससे कुओं से लोगों को पानी मिल सके। और नदी में बरसात के बाद अधिक समय तक पानी ठहर सके। इसमें अलग अलग स्थान पर कई ग्रामीण लोगों ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button