मध्य प्रदेश

थाना परिसर में ईद पर्व को लेकर हुआ शांति समिति की बैठक

सिलवानी। थाना परिसर में आगामी ईद पर्व को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी डीपी सिंह ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए कहा आगामी होने वाले ईद का पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम के प्रतीक का पर्व है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी लोगों की है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का ऐसी कोई हरकत नहीं हो जिससे शांति व्यवस्था में खलल पैदा हो। बैठक में बताया कि परंपरा अनुसार कुर्बानी घरों में की जायेगी, अपशिष्ट को नगर परिषद के वाहनों में फेंके। नालियों में अपशिष्ट नही बहाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
थाना प्रभारी डीपी सिंह ने कहा कि पर्व को लेकर ईदगाह मस्जिद अन्य जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। ईद के विशेष नमाज के दौरान खासकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहेंगे। ईदगाह स्थल पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

Related Articles

Back to top button