मध्य प्रदेश

संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा खाद्य पदार्थाें का लिया गया सैंपल

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभाराम रोशन के कुशल मार्गदर्शन में संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा किया गया। इसके तहत अस्पताल चौराहा टीकमगढ़ स्थित आलोक मिष्ठान भण्डार, कान्हा स्वीट्स, अग्रवाल स्वीट्स एवं फास्टफूड बाबा होटल, व्हीआईपी स्वीट्स साईं भोजनालय एवं मां दुर्गा मिष्ठान भण्डार से विभिन्न खाद्य पदार्थों जलेबी बूंदी, मावापेडा, कलाकंद, सेव एवं भोजनालय से हल्दी, मिर्ची धनियां, पनीर इत्यादि पदार्थों का प्रारंभिक परीक्षण किया गया। विक्रेताओं को प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने के लिए निर्देश दिये गये खाद्य पदार्थों को ढाककर रखने के निर्देशित दिये गये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. रोशन ने बताया कि संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला 12 जून को जतारा, 13 जून 2024 को निवाड़ी एवं 14 जून 2024 को बल्देवगढ़ एवं खरगापुर में भ्रमण कार्यकम होगा। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा आम उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में की जाने वाली मिलावट के प्रति जागरूक करने, मिलावट जाँचने के प्राथमिक परीक्षण का प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम किया जायेगा। आम उपभोक्ताओं द्वारा भी खाद्य पदार्थों की शुद्धता की तत्काल प्राथमिक जाँच रू. 10/- प्रति नमूना के शुल्क पर कराई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button