मध्य प्रदेश

खरगापुर विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

रोगी कल्याण समिति की बैठक ली, विधायक निधि से अस्पताल में एंबुलेंस देने की घोषणा तहसील में वाटर कूलर लगाया जाएगा, टीनसेट लगाने की घोषणा।
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । खरगापुर विधायक चंदा रानी गौर ने तहसील कार्यालय पलेरा का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को देखा। विधायक बोली तहसील में कोई भ्रष्टाचार नहीं चलेगा किसानों के काम समय सीमा में होने चाहिए अधिकारी कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश साथ ही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं कुपोषित बच्चों के वार्ड में पहुंचकर मरीजो से मुलाकात की साथ ही डिलीवरी वार्ड की व्यवस्थाएं देखा साफ सफाई को परखा निरीक्षण में शैलेंद्र सिंह एसडीएम, तहसीलदार डॉ. अवंतिका तिवारी, सीएमओ शिवी उपाध्याय उपस्थिति रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्ष विधायक चंदा रानी गौर के द्वारा रोगी कल्याण समिति के आय व्यय का लेखा जोखा देखा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चार एसी की व्यवस्था की बात रखी गई वही विधायक के द्वारा विधायक निधि से एंबुलेंस एवं शव वाहन देने की घोषणा की गई वहीं तहसील कार्यालय में वाटर कूलर एवं टीन सेट लगाने की घोषणा की गई। वही मीडिया ने सवाल किया की पलेरा में एसडीएम कोर्ट नहीं है इसके लिए आप क्या पहल करेंगे तो उन्होंने कहा है कि एसडीएम कोर्ट के लिए प्रयास किया जाएगा पलेरा में एसडीएम कोर्ट भी खोला जाएगा पलेरा की सरकारी कार्यालय में किए जा रहे भ्रष्टाचार पर विधायक ने अंकुश लगाने की बात कही है वही जनपद कार्यालय में भी आज विधायक ने एक समीक्षा बैठक ली अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए रोगी कल्याण समिति की बैठक में मोहन अहिरवार एडवोकेट और अवधेश रावत को रोगी कल्याण समिति का सदस्य चुना गया है।

Related Articles

Back to top button