मध्य प्रदेश

18 घंटे से बिजली गुल होने से ग्रामीणों की हालत खराब

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी में बड़े स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण 18 घंटे से लगातार बिजली बंद है किसके कारण ग्रामीण बहुत परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कल रात 12 बजे से गांव के अधिकांश भाग में लाइट बंद है किसके कारण बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं इस भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं कुछ लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो गया है। बिजली गुल होने से ग्राम में नल जल व्यवस्था पूरी तरह बंद है जिसके कारण लोगों के घरों में पानी नहीं है। ग्रामवासियों को पीने के पानी के लिए भटक रहें हैं । बिजली बंद होने से लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहा है जिसके कारण उनका काम धंधा पूरी तरह से बंद हो चुका है। ऑनलाइन, दुकान, आटा चक्की बंद है । गर्मी से ग्रामीणों का बुरा हाल है विधुत विभाग में शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं आया है विद्युत विभाग के जे ई से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि ट्रांसफर जल्दी आ रहा है और लगातार हम विद्युत व्यवस्था शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं । ग्रामीण ने जल्द से जल्द लाइट चालू करने की मांग की है ।

Related Articles

Back to top button