PWD विभाग की लापरवाही के कारण जगह जगह भारी भरकम गड्ढे

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पीडब्लूडी विभाग की लापरवाही के चलते ग्राम पथवारी में रेलवे अंडर ब्रिज के ऊपर भारी गड्ढा होने के कारण कभी भी भारी दुर्घटना घट सकती है । ग्रामीणों ने बताया कि इस गड्ढे के कारण आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटना हो रही है भगवान ना करें कि किसी दिन बड़ी दुर्घटना देखना ना पड़े । इस रोड से माताएं बहनें, किसान बंधु का आना जाना रहता है मोटर साइकिल या फोरविलर गाड़ियों से निकलते हैं । यहां तक कि इसी रोड से स्कूल छोटे-छोटे बच्चे स्कूल के लिए भी निकलते हैं एवं सरकारी एंबुलेंस वगैरह जिसमें हमारी गर्भवती महिलाएं रहती हैं इसके बाद इतने भारी गड्ढे से गाड़ी गुजरती है वह तो वही जान पाती हैं दर्द हमें क्या होगा क्योंकि दर्द उसे होगा जो उस रोड से गुजर रहा है और उन गढ्ढों का शिकार हो रहा है । किसान मोर्चा महामंत्री सोमनाथ गुप्ता ने जिला कलेक्टर अवि प्रसाद से आपेक्षा करते हुए मांग की हैं कि पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित करें कि जल्द से जल्द इन गढ्ढों की भरपाई वर्षा शुरू होने के पहले हो जाए क्योंकि बरसात में और भी हादसे होते हैं क्योंकि पुल के नीचे पानी भी भर जाता है और वहां वाहन फिसलते हैं ।



