शनि मंदिर पर बिजली नहीं, विभाग नहीं दे रहा ध्यान, श्रद्धालु परेशान
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर परिषद देवरी के वार्ड क्रमांक 4 आईटीआई भवन के सामने बने प्राचीन मंदिर है और शनि मंदिर पर तीन तहसीलों के श्रद्धालु शनि मंदिर पूजन पाठ करने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं का सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शनि मंदिर पर आना जाना लगा रहता है। एनएच 12 पर बने शनि मंदिर पर लाइट व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं मंदिर आने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्युत मंडल में जेई नीरज कुमार श्रीवास्तव से फोन पर बात हुई तो नीरज श्रीवास्तव ने कहा था कि आज आ रहे हैं कल आ रहे हैं पहले शनि मंदिर पर देखेंगे यहां पर लाइट लग सकती है या नहीं लग सकती लेकिन दो महीने हो चुके हैं यहां पर कोई नहीं आया। शनिवार के दिन शनि मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर आते हैं । ज्ञातव्य हो कि आईटीआई भवन देवरी के सामने बने प्राचीन शनि मंदिर पर दूर दूर के श्रद्धालुओं की आस्था है जो हर शनिवार को न्याय के देवता शनि महाराज के दर्शन एवं पूजन अर्चन के लिए बड़ी ही श्रद्धा भक्ति भाव से आते हैं। लेकिन बिजली व्यवस्था न होने से दुखी हो जाते हैं, वही श्रद्धालुओं का कहना है की यहां शनि मंदिर पर बच्चे बुजुर्ग महिलाएं युवा सभी आते हैं लेकिन बिजली व्यवस्था न होने के कारण आने-जाने में समस्या होती है।


