पुलिस द्वारा शंकरगढ़ कालोनी मै 43840 रूपये की 524 पाव अवैध देशी शराब की गई जप्त

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मझौली पुलिस को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई की शंकरगढ़ कॉलोनी मैं एक महिला जिसका नाम पान बाई है जिसके घर पर अवैध रूप से शराब रखी हुई है जानकारी लगते हुए मझौली पुलिस में उप निरीक्षक गोविंद तिवारी द्वारा टीम गठित की गई जिसमें महिला आरक्षक अलका सोनकर सभी स्टाफ के साथ शंकरगढ़ कालोनी जैसे पहुचे महिला ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन महिला भागने मै नाकाम हुई और पकड़ी गई महिला को स्टाफ की मौजूदगी में पुलिस थाना मझौली लाया गया फिर महिला से पूछताछ की गई पूछताछ पर महिला द्वारा बताया गया कि यह शराब भारत दाहिया और लखन साहू सोनू मिश्रा की होना बताया गया सभी निवासी मझौली होना बताया गया पता शाज़ी करने के बाद पुलिस द्वारा चारों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया धारा 34 (2)के तहत और अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मै लिया गया ।
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक गोविन्द तिवारी, आरक्षक अलका खटीक और स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



