मध्य प्रदेश

नगरपालिका ने दूसरे दिन भी चलाया अतिक्रमण अभियान, मेन रोड से हटाए गए अतिक्रमण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के मुख्य मार्गों की दुकानों के सामने 20 -20 फीट तक फैली सामग्री एवं गैलरियों को अतिक्रमण मुक्त करने प्रशासन ने रविवार को दूसरे दिन भी चलाया अतिक्रमण अभियान।
नगर पालिका प्रशासन, पुलिस एवं राजस्व अमले की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप ।
शहर के मुख्य मार्गों पर
एक बार फिर नगर पालिका राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा पुराना बस स्टैंड की दुकानों के सामने फैली सामग्री व गैलरियों एवं बस स्टैंड के फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू किया।
जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानों के सामने रखे सामान को स्वयं दुकानदार हटाते हुए नजर आए, वहीं बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय मुख्य गेट एवं आसपास के इलाके में अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहाकि यदि दोबारा से अतिक्रमण किया गया तो समान जब्ती के साथ जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा बहुत गंदगी मचा रखी थी उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।
नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह राजपूत एवं सब इंस्पेक्टर केशव शर्मा सायरन बजाती हुई गाड़ियों के साथ मुख्य सागर भोपाल मार्ग पर मार्च करते नजर आए । जिसके कारण अस्पताल मार्केट सहित अन्य इलाकों के गैलरी में सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों ने स्वयं सामान हटाना शुरू कर दिया।
अतिक्रमण हटाओ मुहिम में नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह राजपूत, सीएमओ कृष्णकांत शर्मा नगर पालिका के अमले के साथ एवं एसआई केशव शर्मा पुलिस बल के साथ तथा सफाई दरोगा दिनेश सपेरा, रघुवीर वाल्मीकि सफाईकर्मियों की टीम के साथ मौजूद रहे।
इस संबंध में सीएमओ कृष्णकांत शर्मा का कहना है कि दुकानों के सामने या गैलरी के अलावा मुख्य मार्ग का अतिक्रमण भी हटाते हुए आज भी फिर से चेतावनी दी गई है कि अगर पुनः अतिक्रमण किया तो कल से सामान जब्ती के साथ चलानी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button