शराब के नशे में Bike से स्टंट का CMHO का वीडियो वायरल, पद की गरिमा, यातायात नियम ताक पर

Video देखे
उमरिया । एमपी के उमरिया जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का अजीब कारनामा सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है, सीएमएचओ डॉ. आरके मेहरा अपने दो शार्गिदों के साथ शराब के नशे में धुत होकर नेशनल हाईवे में बाइक स्टंट करते नजर आ रहे हैं सीएमएचओ साहब को न तो अपने पद की गरिमा का ध्यान है और न ही यातायात के नियमो का, सीएमएचओ साहब नशे में इतने धुत हैं की अपने पहनावे तक का ध्यान नहीं और बनियान और नेकर के साथ ही हाईवे ने स्टेंटबाजी करते दिख रहे हैं। जिले के स्वास्थ्य महकमे के भार अपने कंधे पर उठाए इन सीएमएचओ साहब की करतूत सामने आने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप की स्थित बन गई है जिले के स्वास्थ्य सुविधाओ पर भी सवालिया निशान खड़ा हुआ है।
हालांकि इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके मेहरा ने बताया कि उन्हें अपने घर के समीप ही किसी व्यक्ति को सांप काट लेने की सूचना मिली थी जिस पर वे आनन फानन में अपने मातहतों के साथ बाइक पर निकल गए।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करे
उमरिया CMHO आर.के. मेहरा का खुलेआम सड़क पर शराब पीकर बाइक पर स्टंट करते हुए



