मध्य प्रदेश

डुमना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, नवनिर्मित विमानतल का ऊपरी छज्जा गिरा

अधिकारी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त,
मंत्री राकेश बोले- हादसे की लेंगे जानकारी

ब्यूरो चीफ मनीष श्रीवास
जबलपुर। एमपी के जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, नवनिर्मित विमानतल का ऊपरी छज्जा एक कार पर गिर गया। जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार एक अधिकारी की बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मामला खमरिया थाना क्षेत्र के डुमना विमानतल का है। जानकारी के मुताबिक, इस नवनिर्मित एयरपोर्ट का ऊपरी छज्जा अचानक गिर गया। इस दौरान वह खड़ी एक अधिकारी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं इस मामले में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी अभी नहीं है। मैं सुबह से ही लगातार बैठक में हूं। लेकिन इसकी पूरी जानकारी ली जाएगी। कोई ऐसी स्थिति बनी है तो दोबारा इसकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए दिशा निर्देश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button