मध्य प्रदेश

बिजली के खंबे से टकराई अल्टो कार, हुई क्षतिग्रस्त

रिपोर्टर :राजेश रघुवंशी
सिलवानी, चिचोली । गुरुवार की सुबह राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के चिचोली के पास बिजली के खंबे से अल्टो टकरा गई जिससे बिजली का खंबा टूट गया। बिजली लाइन चालू थी, गनीमत रही कि बड़ा हादसा नही हो पाया।
जानकारी के अनुसार अल्टो कार कार क्रमांक MP 20 FA 4982 सिलवानी से बेरखेड़ी की ओर जा रही थी और अनियंत्रित होकर खंबे से टकरा गई, घटना में बिजली खंबा टूट गया। और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक सुनील आदिवासी के साथ बच्चे भी सवार थे। किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है।

Related Articles

Back to top button