धार्मिकमध्य प्रदेश

7 दिवसीय ‘सदाशिव’ महोत्सव शुरू, सिर पर कलश रखकर निकले रविशंकर महाराज

5 जुलाई को होगा 61 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण
टीकमगढ़ । जिले के छिपरी गांव में सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुई। दोपहर 3 मां शारदा पहाड़ी से कलश यात्रा शुरू हुई। भ्रमण के बाद 5 बजे कथा स्थल पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में संत श्री रविशंकर महाराज भी सिर पर कलश रखकर निकले।
रावतपुरा सरकार भक्त मंडल के सदस्य पवन भट्ट ने बताया कि मां शारदा की करीब 100 फीट ऊंची पहाड़ी पर 61 फीट ऊंची बुंदेलखंड की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनाई गई है। 5 जुलाई को प्रतिमा का लोकार्पण होगा। जिसमें मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई।
29 जून से लेकर 5 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा और रासलीला का मंचन होगा। इसके साथ ही 3, 4 और 5 जुलाई को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 5 जुलाई को दोपहर 1 बजे भगवान शिव की प्रतिमा का लोकार्पण होगा। साथ ही संत श्री रविशंकर महाराज ‘रावतपुरा सरकार’ महाराज का जन्म महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
*मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल*
छिपरी गांव संत रवि शंकर महाराज ‘रावतपुरा सरकार’ की जन्म स्थली है। 2 साल पहले पहाड़ी पर भगवान भोलेनाथ की ध्यान मुद्रा में 61 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण शुरू किया गया था। भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा बनाकर तैयार है।
5 जुलाई को मप्र के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव सहित केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रहलाद पटेल शिव प्रतिमा का लोकार्पण करने छिपरी पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button