लायंस क्लब द्वारा पौधारोपण, सम्मान समारोह एवं रक्तदान का कार्यक्रम सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। 1 जुलाई को डॉक्टर-डे एवं सी.ए.-डे पर लायंस क्लब द्वारा पौधारोपण सम्मान समारोह एवं रक्तदान का कार्यक्रम, सरस्वती शिक्षा विहार स्कूल केशव नगर दमोह में आयोजित किया गया। स्कूल परिसर में फलदार एवं सौंदर्य वाले बड़े-बड़े पौधों का रोपण अतिथियों ने किया। सरस्वती शिक्षा विहार स्कूल प्रबंधन से जुड़े डॉ. राजीव पांडे डॉ. सौरभ पालीवाल जिला चिकित्सालय से डॉ.राकेश राय डॉ.अमित प्रकाश जैन डॉ. मनीष संगतानी के साथ ही सीनियर डॉ. के.के. ताम्रकार, डॉ एस.के.खत्री, युवा डॉ.भानु प्रताप पटेल, डॉ. आभाष जैन, डॉ. मुकुलराज जैन का सम्मान लायंस क्लब दमोह एवं लायंस क्लब दमोह दमयंती के सदस्यों द्वारा किया गया। शहर के प्रतिष्ठित सी.ए.राहुल अग्रवाल का सम्मान सी.ए. डे के 75 वर्ष पूर्ण करने के साथ हुआ। रक्तदान करने वालों में ला. राकेश अग्रवाल, अभिषेक जैन, नरेंद्र बजाज, दीपक अग्रवाल ब्रजेन्द्र राठौर एवं विशेष आमंत्रित सी.ए. राहुल अग्रवाल एवं नरेश खत्री द्वारा किया गया कार्यक्रम आयोजन में ला. निशांत चौरसिया की सक्रिय भूमिका रही।



