मध्य प्रदेश

पुलिस ने नए कानूनो को लेकर जन जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को दी जानकारी

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पुलिस थाना गौरझामर टीआई रविंद्र कुमार ने स्थानीय श्री सीताराम पैलेस में एकदिवसीय जन जागरूकता शिविर लगाकर 1 जुलाई से प्रभावशील होने वाले नए कानूनो की भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत अपराधो पर लगाई जाने वाली नई धाराओ की जानकारी प्रदान की गई ।उपस्थित गणमान्य नागरिको, आगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिकाओ, महिलाओ, पत्रकारो आदि को नवीन भारतीय न्याय संहिता जिसमे प्रमुख रूप से होने वाले अपराध महिला संबंधी अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, मारपीट संबंधी अपराध सड़क दुर्घटना से संबंधित अपराध व अन्य अपराध आदि की जानकारी शिविर के माध्यम से प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button