मध्य प्रदेश

शिक्षक को समारोह पूर्वक दी विदाई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शिक्षा दान महादान है और यह महत्वपूर्ण कर्तव्य निभाने का मुझे ईश्वर ने मौका दिया अपने कार्यकाल के दौरान मैंने बच्चों को मेहनत से शिक्षित किया कार्यकाल के दौरान स्टाफ का सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त हुआ जाने अनजाने में मुझे कोई ऐसी बात हो गई हो जिससे आपका दिल दुखा हो तो मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि मुझे दिल से माफ कर दें सेवा से जरूर निर्वित हो रहा हूं लेकिन आप सब से जो पारिवारिक संबंध बन गए हैं उन्हें अंतिम सांस तक निभाऊंगा और आपसे भी यही अपेक्षा करता हूं।
शासकीय शाला ऊमरखोर में सेवानिवृत होने वाले शिक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने विदाई समारोह में उक्त बात कही।
विदाई कार्यक्रम में प्राचार्य एमएल बघेले, प्रधान अध्यापक संतोष मिश्रा ने भी वीरेन्द्र मिश्रा के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए उनके शैक्षणिक कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। संस्था की ओर से फूल मलाएं पहनाकर वीरेंद्र मिश्रा का स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से कमलेश गुप्ता, रघुवीर लोधी, बलवीर साहू, बिंदु सरांठे मेडम, साधना शर्मा, लक्ष्मी कुशवाहा, कुमारी पूर्णिमा साहू, लालजी शर्मा, राजेश साहू, तुलाराम रैकवार एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button