क्राइम

खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध की गई कार्यवाही

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत अपर कलेक्टर मीना मसराम के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी मेजर सिंह जमरा के द्वारा अवैध खनिज खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैl इसी क्रम में आज ग्राम- कुम्हारी में खनिज का अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 डंपर अभिवहन पारपत्र में दर्ज मात्रा से अधिक रेत का परिवहन करते हुए जप्त कर थाना कुम्हारी में रखा गये। दमोह में रेत का अवैध भंडारण पर कार्यवाही करते हुए 02 प्रकरण दर्ज किए और मोके से 02 ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त कर थाना कोतवाली में रखा गया। अवैध परिवहनकर्ता व भंडारणकर्ता के विरुद्ध प्रकरण मध्य प्रदेश खनिज नियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया l

Related Articles

Back to top button