मध्य प्रदेश

धान रोपने जा रहे मज़दूरों का ऑटो पलटा, 15 घायल, 1 रैफर

रायसेन । सोमवार की सुबह 9:30 बजे जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर खनपुरा में धान रोपने जा रहे मज़दूरों का ऑटो पलट गया । इस घटना में 15 से ज्यादा मजदूरों को चोट लगी है, जिनमें से तीन गंभीर है, एक को भोपाल रेफर किया गया है। ऑटो में 20 से भी अधिक मजदूर सवार थे। ऑटो ड्राइवर ऑटो छोड़कर मोके से फरार हो गया ।
सभी मजदूर धान लगाने खेतों पर जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां घायलों का इलाज जारी है।
इस हादसे में कैलाश वंशकार, अमित यादव, शिवम, विकास, आर्यन, मुकेश, करण, जितेंद्र विक्रम, धनसिंह, रानी बैरागी अंकित पाल, मायाबाई, पूजा, कृष्णा, मिश्रीबाई, गंगा, शामिल है इसमें से अंकित यादव को भोपाल रेफर किया गया है, कैलाश बाई गंभीर घायल है।
आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद भी इनसे सबक नहीं लेकर जिला परिवहन अधिकारी की नाक के नीचे ही ओवरलोड ऑटो सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन ऑटो चालकों पर जिला परिवहन अधिकारी की ओर से ना ही कोई कार्रवाई की जाती और ना ही जांच जबकि ओवरलोड ऑटो जिला परिवहन कार्यालय के सामने से ही दिन-रात निकल रहे हैं।
वहीं स्कूल छोड़ने और ले जाने वाले ऑटो चालक भी बच्चों की जान जोखिम में डालकर बच्चों को ऑटो के पीछे लटका कर शहर से गुजर रहे हैं इन दिनों शहर में करीब एक हजार से ज्यादा ऑटो नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे हैं इन ऑटो के कारण शहर में जाम की स्थिति भी बन रही है।

Related Articles

Back to top button