धूमधाम से निकली उमरियापान में भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी वैश्य समाज के तत्वावधान में भव्य रथयात्रा निकाली गई। जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ स्वामी अपने बड़े भाई बलभद्र, बहिन देवी सुभद्रा के साथ भक्तों को दर्शन देने के लिए रथ पर सवार होकर निकले। ब्यौहार मोहल्ला स्थित मंदिर से बरसते पानी में जय जय जगन्नाथ स्वामी के उद्घोष के बीच बैंड बाजों के साथ रथयात्रा प्रारंभ की गई जिसमें उत्साहजनक संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा जय जगन्नाथ की गूँज से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया । भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रध्दालुओ ने पूजन अर्चना कर रथ खींचकर जयघोष लगाए। जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ के नारे लगाते। रथयात्रा में राधा कृष्ण और हनुमान जी की जीवंत झांकी के साथ नृत्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। झंडा चौंक में बाम्हण समाज के अश्वनी शुक्ला, दिलीप बाजपेयी, कमलेश पौराणिक, शरद पौराणिक, अजीत पाण्डेय द्वारा हलुआ प्रसाद वितरण किया गया। रथयात्रा नगर के अथैया मोहल्ला, झंडा चौंक,बड़ी माई मंदिर, न्यू बस स्टैंड, कटरा बाजार सहित प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए रथयात्रा का बिरखा स्थित जगदीश मंदिर पहुंची जहाँ रथयात्रा का स्वागत मंदिर समिति टृस्ट अध्यक्ष शैलेन्द्र पौराणिक, मौजीलाल पौराणिक, राघवेंद्र बाजपेयी द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की विशेष पूजन अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर सरपंच अटल ब्यौहार, भागचंद असाटी, गोविन्द असाटी, राजेश ब्यौहार, विजय दुबे, नरेश असाटी, अशोक असाटी भोपाल, प्रमोद असाटी, राजेश कटारिया, बब्लू असाटी, संदीप सोनी, बड्डा गुप्ता, सचिव सतीश गौतम,जागेश्वर सोनी, संतोष सोनी, कमलेश गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, अवधेश कटारिया, बसंत गुप्ता, बिजय सोनी, विक्की सोनी, मनोज गुप्ता, मनीष गुप्ता, अखिलेश कटारिया सहित बड़ी संख्या में श्रध्दालुओ की उपस्थिति रही। वही यातायात व्यवस्था बनाये रखने थाना प्रभारी सिद्दार्थ राय अपने स्टाफ़ के साथ मुस्तैद रहे।

