पर्यावरणमध्य प्रदेश

गूढ़ा में मगरमच्छ हमले में घायल हुए युवक के परिजनों से मिले तेजगढ़ रेंजर, परिजनों को सहायता राशि दी

वनपरिक्षेत्र तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे व्यारमा नदी किनारे आने वाले ग्रामों में मुदानी कराई व्यारमा नदी किनारे ना जाए
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले व्यारमा नदी किनारे जाना तो संभल कर जाएं मगरमच्छ हो रहे आक्रामक,वन परिक्षेत्र तेजगढ़ अधिकारी ने व्यारमा नदी तटीय क्षेत्र की ग्राम पंचायत में कराई मुनादी नदी किनारे घाटों पर न जाएं मगरमच्छों के प्रजनन काल हो जाते हैं आक्रमक, वन विभाग ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों सचेत किया है डीएफओ निर्देश पर मगरमच्छों के हमले से ग्रामीणों को बचाने के लिए वन विभाग नदी किनारे गांव में मुनादियां करवा रहे व्यारमा नदी इस समय मगरमच्छ प्रजनन और कुनबे बढ़ने का भी है। दमोह जिले की सबसे बड़ी ब्यारमा नदी के किनारे पिछले 24 घंटे में मगरमच्छों के हमले की दो घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि यह घटनाएं वन परिक्षेत्र तेजगढ़ रेंज ग्राम पंचायत गूढ़ा घटना दूसरी घटना वन परिक्षेत्र दमोह रेंज कनिया घाट पटी क्षेत्र हटरी की हैं, लेकिन वन विभाग ने नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों सचेत कर दिया है। लोगों को व्यारमा नदी किनारे जाने से मना किया जा रहा है। शनिवार को वन परिक्षेत्र तेजगढ़ अधिकारी नीरज पांडे ने गांव गूढ़ा पहुंचकर मगरमच्छ के हमले से जख्मी बबलू पटेल के परिजनों को वन्य जीव क्षतिपूर्ति सहायता 3000 हजार रुपए राशि प्रदान की और लोगों को जागरूक करते हुए कहा।नदी के तटीय क्षेत्र की ग्राम पंचायत को निर्देशित करते हुए ग्राम कोटवार के माध्यम से मुनादियां भी करवाई जा रही हैं। जिसमें लोगों से अपील कि है की नदी किनारे न जाएं और नदी में नहाना वर्जित किया गया है और मगरमच्छ के संभावित खतरों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button