32 वर्ष की सेवा पूरी कर सहायक शिक्षक विजय हल्दकार हुए सेवानिवृत्त

रिपोर्टर: सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी स्थित शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के सहायक शिक्षक विजय हल्दकार ने शिक्षा विभाग में अपनी 32 वर्ष की सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकगण, परिवारजन, मित्र एवं शुभचिंतक शामिल हुए ।
समारोह के दौरान उपस्थितजनों ने विजय हल्दकार का तिलक-वंदन कर शाल एवं श्रीफल भेंट किया तथा उनके लंबे सेवाकाल के दौरान विद्यालय और विद्यार्थियों के लिए किए गए योगदान एवं अनमोल पलों को याद किया । शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की ।
विजय हल्दकार के शिष्य एवं भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन ने भी उनके साथ बिताए विद्यार्थी जीवन के संस्मरण साझा किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य चंद्र कुमार परसवार, तुलसीराम नामदेव, रवि राय, जन शिक्षक संतोष बर्मन, अंकुल बर्मन, राजेंद्र बागरी, सुभाष बागरी, आशीष हल्दकार, विवेक राय, रिया राय, प्रमोद चौधरी सहित अन्य शिक्षक, परिजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे ।



