मध्य प्रदेशराजनीति

सेवा संकल्प यात्रा का आज उमरियापान ढीमरखेड़ा मंडल में होगा आगमन

रिपोर्टर :सतीश चौरसिया
उमरियापान। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को “सेवा संकल्प यात्रा” का बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में आगमन होगा । वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही यह यात्रा बाइकर्स के समूह के साथ उमरियापान-ढीमरखेड़ा मंडल में पहुंचेगी ।
मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने बताया कि यात्रा के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में लंबे समय से चल रहे सेवा कार्यों एवं जनसेवा से जुड़े प्रयासों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी । यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत, सेवा संवाद, वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे ।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा का दोपहर 2 बजे भनपुरा में आगमन होगा, जहां स्वागत किया जाएगा । इसके बाद दोपहर 3 बजे उमरियापान झंडा चौक पर स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा । दोपहर 3:30 बजे करौंदी विद्यापीठ ध्यानहाल में स्वागत एवं सेवा संवाद कार्यक्रम होगा ।
इसके बाद शाम 4:30 बजे महर्षि विश्वविद्यालय करौंदी में वृक्षारोपण एवं अल्पाहार का कार्यक्रम होगा । शाम 5 बजे यात्रा करौंदी केंद्र बिंदु का भ्रमण करेगी । इसके बाद सायं 5:30 बजे ढीमरखेड़ा मंडल में प्रवेश करते हुए दुर्गा मंदिर के पास यात्रा का स्वागत किया जाएगा। शाम 6 बजे खमतरा में स्वागत के बाद यात्रा विलायतकला के लिए रवाना होगी ।
मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने बताया कि यात्रा के बड़वारा विधानसभा में आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ, शक्तिकेंद्र, मंडल एवं जिला पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचने की अपील की है ।

Related Articles

Back to top button