धार्मिक

श्रावण माह में होगा सोजनीधाम में रुद्व अभिषेक यज्ञ का आयोजन

सिलवानी। क्षेत्र के प्रसिद्व धार्मिक स्थल सोजनीधाम में धूनी वाले दादाजी के सानिध्य में श्रावण माह में रुद्व अभिषेक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जो कि एक माह तक सतत रुप में चलेगा।
सोजनी धाम में धूनी वाले दादा जी के द्वारा 20 जुलाई से 20 अगस्त तक कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें दादाजी द्वारा विशाल आरती जिसमें 1100 दीपक जलाए जायेंगे 5100 शिवलिंग का अभिषेक हवन में धूनी माता में पीपो से धी, सोना काजू किशमिश, बादाम, लोग, इलायची आदि लाखो रुपयों का सामान रोज छोड़ा जायेगा। पूरे क्षेत्र का अखण्ड भण्डारा कार्यक्रम होगा।
दादाजी द्वारा किसी प्रकार चंदा की रसीद नहीं काटी जाती ना किसी से चंदा मांगने वाला काम है जिसको स्वयं की इच्छा से जो देना है वो सौजनीधाम में आकर दे सकता है।
दादा जी द्वारा आजीवन परिक्रमा का संकल्प है। प्रत्येक घाट पर प्रतिदिन आरती भण्डारा, हवन का कार्यक्रम चलता है। दादाजी का कोई स्थान नहीं है, नर्मदा तट पर ही रहते है, अभी तीसरी परिक्रमा पूर्ण करने के बाद 4 माह के लिये भ्रमण पर है दीपावली बाद पुनः परिक्रमा प्रारंभ कर दी जायेगी। वर्तमान में गजेन्द्र सिंह रघुवंशी चीचोली वालो का निवास है दादी जी की ऐसी भावना है कि मेरा जीवन दादाजी की सेवा में समर्पित है।
शोभा यात्रा 20 तारीख को सुबह 10 बजे श्री लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर साईखेड़ा से प्रारंभ होगी और सौजनीधाम पर पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button