कार्यकर्ताओं का मान सम्मान ही हमारी प्राथमिकता

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा मंडल उमरियापान की बुधवार को मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन उमरियापान स्थित मंगल भवन में किया गया । बैठक का शुभारंभ भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक धीरेंद्र बहादुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से बढ़कर कोई दूसरी चीज नहीं है। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में मीसाबंदी गया प्रसाद चौरसिया, मंडल प्रभारी सुरेश राय, पदमेश गौतम, राजा चौरसिया, बसंत चौरसिया, नरेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र अरोरा,जयप्रकाश चौरसिया, ललित गौतम, प्रदीप चौरसिया, अटल बाजपेयी, गोकुल दीक्षित, योगेंद्र सिंह, शुशांक चौरसिया, वैभव चौरसिया, हिमांशु चौरसिया, बड्डा गुप्ता, चंद्रेश चौरसिया, अंकित झारिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



