गणतंत्र दिवस पर शासकीय कार्यलयों में आन बान शान से फहराया तिरंगा झंडा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान में आजादी अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय महापर्व 75 वां गणतंत्र दिवस पर्व राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । गणतंत्र के पावन अवसर पर राष्ट्र के आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा जगह जगह फहराया गया । शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई । ग्राम पंचायत उमरियापान में सरपंच अटल ब्यौहार ने ध्वाजारोहण कर तिरंगे झंडा को सलामी दी । ग्राम पंचायत प्रागंण में गणतंत्र दिवस के अवसर में विधिध कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रम में नगर के गणमान्यजन सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, सरपंच अटल ब्यौहार, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, मौजीलाल पौराणिक, विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, राजा चौरसिया, जितेन्द्र अरोरा, सीएल शुक्ला, सुखदेव चौरसिया, जगन्नाथ माझी, आशीष चौरसिया, शैलेंद्र पौराणिक, संतोष पौराणिक, थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, चंद्रकांत चौरसिया, संदीप सोनी, जयप्रकाश चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, बड्डा गुप्ता, आदित्य ब्यौहार, संजीव चौरसिया, गोरे चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया, उपसरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, अवधेश असाटी, प्रदीप चौरसिया, मन्नू चौरसिया, हेमराज पटेल, सूरज गौंटिया आदि ग्राम वासियों की उपस्थिति में सरपंच अटल ब्यौहार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम विकास के लिए सभी आम नागरिकों के सहयोग से ग्राम के विकास के साथ साथ शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिलेगा । कार्यक्रम संचालन व आभार व्यक्त सचिव सतीश गौतम ने किया । वहीं जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराकर सलामी दी । इस दौरान उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल, सीईओ यजुर्वेद कोरी , केपी परोहा, सहायक यंत्री आनंद उसरेठे, उपयंत्री मनीष हल्दकार, एवं जनपद सदस्य गण एवं जनपद का समस्त स्टॉप मौजूद रहा । पुलिस थाना उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने ध्वाजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी । ग्राम पंचायत बरेली बार में सरपंच निर्मला जयपाल द्वारा झंडा वंदन कर सलामी दी, ग्राम पंचायत पचपेड़ी में सरपंच शिवचरण पटेल द्वारा झंडा फहराया गया । इस दौरान उपसरपंच विवेक रिंकू मिश्रा, सचिव अनिल दीक्षित, भल्लू झारिया,सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे । सरकारी साख समिति मर्यादित उमरियापान में समिति प्रबंधक अश्विनी शुक्ला ने ध्वजारोहण किया, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में बीएमओ बीके प्रसाद द्वारा, सहकारी साख मर्यादित जिन्ना पिपरिया में समिति प्रबंधक संतोष त्रिपाठी द्वारा झंडा वंदन किया, ग्राम पंचायत मंगेली में सरपंच संजय दहिया, ग्राम पंचायत टोला में सरपंच रामसखी कोल, ग्राम पंचायत भटगवां में सरपंच अशोक कुमार दहिया, सहकारी साख समिति मर्यादित ढीमरखेड़ा में समिति प्रबंधक संजय पांडे ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में सरपंच सुषमा उरमालिया द्वारा, पिपरिया सहलावन में सरपंच मिरखू कोल, ग्राम पंचायत बम्हनी में सरपंच अनिता कोरी द्वारा ग्राम पंचायत हरदी में सरपंच जयकरण कोल, गणतंत्र दिवस पर सभी जगह संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के गणमान्य जनों एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति रहीं।



