देर रात हुआ दो पक्षों में विवाद, सिर में गंभीर चोट लगने से एक की मौत

पनागर थाना क्षेत्र के जल गांव का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । पनागर थाना सीमा क्षेत्र के ग्राम तिन्नी जलगांव में रात्रि में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। थाना क्षेत्र में बीती रात हुई इस घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त हैं।
पनागर थाना पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि तिन्नी जलगांव का मामला शुक्रवार की रात्रि 9 बजे के दौरान सूचना मिली कि जलगांव में दो पक्ष भिड़ गए थे एक दूसरे ने लाठी डंडों से हमला किया। इस हमले मे रामबरन उर्फ शेरु भूमिया के सिर में गंभीर चोटे आई हैं। तत्काल घटना स्थल पहुंच कर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनागर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया । लेकिन इलाज के पहले ही उसकी सांसे रुक गई थी। पनागर चिकित्सक डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिर पर गंभीर वार करने से हुई मौत को लेकर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए घटित हुई घटना सुलझाने में जुट गई हैं साथ ही पनागर पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा बनाकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
जांच पड़ताल में जुटी पनागर पुलिस रामबरन भूमिया पिता स्व:लक्ष्मण भूमिया उम्र 46 वर्षीय की हत्या किन कारणों से हुई हैं पुलिस ने मृतक के परिवार वालों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।



