मध्य प्रदेशहेल्थ

झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर की जा रही खानापूर्ति

जांच टीम के पहुंचने से पहले ही क्लीनिक छोड़कर भागे डॉक्टर, चार क्लीनिक पर नोटिस किए चस्पा
रायसेन । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आदेश के बाद रायसेन जिले में बिना डिग्री के इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
शुक्रवार को भी रायसेन जिला मुख्यालय पर सांची बीएमओ डॉक्टर स्मृति सिंह चौहान और तहसीलदार टीम के साथ झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक पर पहुंचे पर कार्रवाई से पहले ही कई डॉक्टर अपनी क्लीनिक छोड़कर भाग खड़े हुए स्वास्थ्य और राजस्व एटीएम द्वारा सबसे पहले दुर्गा चौक पर संचालित होने वाली डॉक्टरों की दुकान पर पहुंचे यहां सौरभ डेंटल क्लिनिक पर जांच पड़ताल की इसमें टीम द्वारा पाया गया कि जो वेस्टिज सामान है उसको सही तरीके से डिस्पोज नहीं किया जा रहा है इस पर डॉ सौरभ जैन को नोटिस थमाया गया। इसके बाद टीम गंज बाजार पहुंची तो यहां अधिकतर झोलाछाप डॉक्टर अपनी क्लीनिक छोड़कर भाग चुके थे टीम मां दुर्गा दवाखाना पहुंची पर यहां पर जिसके नाम से डिग्री थी वह डॉक्टर मौजूद नहीं था।
इसके बाद टीम आगे बड़ी तो श्री हरि मेडिकल स्टोर के पास में संचालित श्री शारदा क्लीनिक कुर्सी से डॉक्टर गायब था इस क्लीनिक पर कई एक्सपायरी डेट की दवाई भी पाई गई।
रायसेन जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल फैला हुआ है अकसर इन डॉक्टरों के इलाज से लोगों की मौत के मामले भी सामने आते रहते हैं इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इन झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती मेडिकल के आड़ में यह डॉक्टर मरीज का इलाज करते हैं कोई डिग्री नहीं होने के बाद भी मरीज को वाटल लगाने के साथ इंजेक्शन लगाकर बेधड़क इलाज करते हैं। कई गांव में तो हालात और ज्यादा बत्तर है यहां पर ग्रामीणों का इलाज भगवान भरोसे ही किया जाता है।

Related Articles

Back to top button