क्राइम

बाइक पर सागौन की लकड़ी का अवैध रुप से परिवहन कर रहे 3 गिरफ्तार

सिलवानी | वन मंडल अधिकारी विजय कुमार मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी आदर्श मिश्रा के नेतृत्व में वन अमले के द्वारा लगातार वन माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है।
गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने नकटी नदी के पास से बाइक पर सागौन की लकड़ी का अवैध रुप से परिवहन कर रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से बाइक से लाई जा रहे 2 नग, इमारती सागौन लकड़ी जब्त की, जिसकी कीमत करीब 7 हजार रुपए आंकी गई। आरोपियों की पहचान नसीम, शेर खान तथा सगीर के रुप में की गई। इस कार्यवाही में आत्माराम मैना, संदीप ठाकुर, कल्पना गौड़, पुष्पेंद्र शर्मा, ऋषि गुप्ता, शोएब खान सहित अन्य वन कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button