मध्य प्रदेश
पागल बैल के आंतक से ग्रामीण परेशान, घरों में कैद हुए लोग, दो मोटरसाइकिल सवार को रौंदा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के थाना तेजगढ़ अंतर्गत ग्राम बीजाडोगरी में एक बैल पागल हो गया। ग्रामीणों ने बताया एक महीने पहले एक पागल सियार ने इंसान और मवेशी को भी काटा था जिसमें लावारिस बैल को भी पागल सियार ने काटा होगा, बैल पागल हो गया। इंसानों मवेशी देखते ही मारने दौड़ता है। गांव बीजाडोगरी के लोग घरों में हुएं कैद, सड़क पर चलना भी हुआ मुश्किल। मंगलवार को दो मोटरसाइकिल सवार को बैल ने रौंदा हैं। ग्राम बीजाडोगरी में माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक शाला ग्रामीण क्षेत्र से छात्र छात्राएं पढ़ने आते हैं बैल पागल होने डर से छात्र छात्राएं पढ़ने नहीं आ पा रहे हैं।



