नागपंचमी चौरसिया दिवस गौरझामर में धूमधाम से मनाने हेतु बैठक आयोजित

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नागपंचमी का पुनीत पावन पर्व चौरसिया दिवस के रूप में मनाने हेतु चौरसिया समाज गौरझामर द्वारा अंबिका प्रसाद चौरसिया निवास पर सामाजिक बन्धुओ की सामूहिक बैठक 23 जुलाई मंगलवार को आयोजित की गई । 9 अगस्त शुक्रवार को नागपंचमी का पुनीत पावन त्यौहार विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौरझामर में धूमधाम से मनाने हेतु वरिष्ठ समाजसेवी अम्बिका प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में अनेक निर्णय लिए गये जिसमे नागपंचमी चौरसिया दिवस मनाने रूपरेखा पर विचार किया गया।
बैठक में अंबिका प्रसाद चौरसिया, कुंदनलाल चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया, कमलेश कुमार चौरसिया, केशव प्रसाद चौरसिया, बालमुकुंद चौरसिया, मनमोहन चौरसिया, चंद्रभान चौरसिया, संदीप चौरसिया, श्रीराम चौरसिया, दिनेश चौरसिया, अनिल चौरसिया, अमित चौरसिया, आशीष चौरसिया, विवेक चौरसिया, बालमुकुंद चौरसिया देवनगर वाले, राजा चौरसिया आदि उपस्थित रहे।



