मध्य प्रदेश

बिजली कंपनी द्वारा डलवाई जा रही केवल में ठेकेदार की मिली भगत से भारी भ्रष्टाचार, नई केबल में बार-बार आ रहे फॉल्ट

ब्यूरो चीफ ; शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ठेकेदार के माध्यम से केवल बदली जा रही है जिसमें भारी भ्रष्टाचार की जन चर्चा आम है हल्की क्वालिटी की केवल डालने से एक- एक स्थान पर दिन में कई बार फाल्ट सामने आ रहे हैं। जिससे न केवल बिजली कर्मचारी बार-बार फाल्ट सुधार कर परेशान हो रहे है आमजन भी ऐसे बारिश के मौसम में परेशानी से दोचार रहे है।
बिजली की बार-बार आंख मिचोली से विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे हैं जरा सा लोड ज्यादा पड़ने पर फाल्ट होना आम बात हो गई है अक्सर ऐसे टाइम पर बिजली बंद की जाती है जिस समय नगर पालिका द्वारा पेयजल सप्लाई किया जाता है जिसके कारण बिल्डिंगों में रहने वाले लोग विद्युत मोटर के जरिए अपने अपने घरों के ऊपर टंकियों में पानी नहीं चढ़ा पा रहे हैं। जन चर्चा है कि डाली जा रही विद्युत केबल में घटिया स्तर की केबल का उपयोग किया जा रहा है जो जरा सा लोड सहन नहीं कर पा रही है आए दिन कई बार फाल्ट सामने आ रहे हैं। जहां शहर में इन दोनों मच्छरों की भरमार ज्यादा है जिसकी वजह से बिजली नहीं होने से लोग परेशान हैं वहीं बारिश होने के बावजूद बिजली कर्मचारी रिस्क लेकर फाल्ट सुधारने के लिए विवश हैं।
जहां एक और बिजली कंपनी द्वारा अलग-अलग एरिया में डीपी रखकर एरिया बांट दिए गए हैं बावजूद इसके जिस एरिया में लाइट में फाल्ट आता है उसे सुधारने के लिए आधे शहर की लाइट बंद की जाती है इस संबंध में जब शांति समिति में विद्युत कंपनी की जेई से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि हमारे पास एक्सपर्ट लाइन मैन नहीं है जिसकी वजह से लाइन बंद करना पड़ती है।
जहां एक और सरकार लोगों को भरपूर बिजली देने की घोषणाएं करती है वहीं एक्सपर्ट कर्मचारी नहीं होने का बहाना बनाकर अधिकारी शासन की मंशा पर पानी फेरने में लगे हुए हैं।
बिजली के बार-बार आने जाने से विशेष कर महिलाएं ज्यादा परेशानी महसूस कर रही हैं उनका घर गृहस्थी का काम पिछड़ता है सुबह सवेरे बच्चों को नाश्ता बनाकर स्कूल भेजना उसके बाद परिवार के लिए भोजन बनाना उन्हें टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जबकि शांति समिति में नगर के जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों तक ने रोष व्यक्त करते हुए बिजली कंपनी के जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार मामले से अवगत कराया लेकिन बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है होना यह चाहिए कि जिस एरिया में फाल्ट हो उसे डीपी की लाइट बंद होना चाहिए । लेकिन दो भागों में विभाजित विद्युत व्यवस्था के कारण यदि सागर रोड पर फाल्ट होता है तो पुराना बस स्टैंड से लेकर गांधी बाजार, किला, काजी मोहल्ला, गढ़ोईपुर, घोसी मोहल्ला, चोर बावड़ी, महादेवपुरा, माला फाटक, सहित आधे शहर की लाइट बंद कर फाल्ट सुधारा जाता है। एक डीपी में हुए फॉल्ट का भुगतान आधे शहर को भुगतना मजबूरी बना हुआ है।
पीड़ितों ने बिजली कंपनी के आला अधिकारियों से हद से ज्यादा ट्रिप मार रही बिजली की व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button