धार्मिक
भगवान सत्यसाईं की रथ यात्रा निकाली गई

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । दादाजी धूनी वालों की नगरी साईंखेड़ा में बुधवार को पटपूर्ति आंध्र प्रदेश से पूरे प्रदेश का भ्रमण करते हुए श्री सत्य साईं बाबा का रथ यात्रा का आगमन हुआ जिसमें सत्यसाईं बाबा की पादुकाओं के साथ दिव्य रथ के दर्शन हुए नगर में यह रथ यात्रा आदर्श स्कूल से निकलकर बाजार होती हुई मेंन रोड से दादाजी धूनी वालों के दरबार से वापस झिकोली रोड होती हुई मां बंजारी दरबार आई यहां पर बाल विकास के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर मनोरम कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात भोजन प्रसादी हुई जिसमें नगर के सभी सत्य साईं समिति के सदस्यों का योगदान रहा।

