मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पिछले दिनों उमरियापान, ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में तेज बारिश से बेलकुंण्ड नदी, मौरी नदी, सिलपरा, कटकहरी नदियों मे अचानक आई बाढ़ से दर्जनों गांव तबाह हो गये है। जानकारी लगते ही पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को रविवार को चौरसिया मंगल भवन में बने राहत शिवर में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्यांए सुनी और सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की बात कहीं। साथ ही बाढ़ प्रभावित गांव घुघरी, घुघरा, कछारगांव छोटा, पिपरिया शुक्ल, पोंडी़ खुर्द, सिमरिया, ठिर्री, ढीमरखेड़ा आदि जगहों पर बनाये गये राहत शिविरों पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनी व शासन- प्रशासन से बात कर बाढ़ पीडि़तों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक फुंदेलाल मार्को से घुघरी निवासी ममताबाई चौधरी ने बताया कि साहब बेटी की शादी के लिए सामान खरीदा था। लेकिन पूरी तैयारी के बीच बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया और राहत शिविर में रहकर गुजारा कर रहे हैं। मौके पर काग्रेंस विधायक ने ढीमरखेड़ा एसडीएम विंकी सिंहमारे से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली और कहा कि सर्वे में कोई भी प्रभावित ना छुटे और उचित रहात राशि मिले ।
भ्रमण के दौरान विधायक के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सरपंच अटल ब्यौहार, मोहम्मद इजराइल, सुखदेव चौरसिया, रंजीत सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य अजय गोंटिया, शैलेन्द्र पौराणिक, राजेंद्र सिंह, सुषमा सिंह, मोहन लाल चौरसिया, सिद्धार्थ दीक्षित, सत्तू सोनी, स्वतंत्र चौरसिया, मुकेश परौहा, राजीव पाठक, मनोज चौरसिया, नंदकिशोर रजक, सुजीत बाजपेयी, सत्तू सोनी, श्रेष्ठ बाजपेयी, रमाकांत दुवे, अभिषेक दुवे, धर्मदास चौरसिया, रणजीत सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button