पर्यावरणमध्य प्रदेश

एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत ग्रेस मिशन स्कूल में किया बृहद पौधारोपण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । 1एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत ग्राम जाग्रति शिक्षा उत्यान समिति द्वारा बृहद पौधारोपण कार्यक्रम ग्रेस मिशन इग्लिश मिडियम हायर सेकेंडरी स्कूल पकरिया उमरियापान किया गया। अतिथियों ने “एक पेड माँ के नाम” अभियान के तहत विद्यालय परिषर में लगभग साठ फलदार, छायादार पौधो का रोपण किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा अपने उद्धोधन में वृक्ष की महत्वा और उनके गुणों का वर्णन करते हुए कहा कि एक पेड़ माँ के नाम लगाने व उसके रखरखाव भरण पोषण की जिम्मेदारी लेने की बात कही। कार्यक्रम में विजय दुबे, सरपंच अटल ब्यौहार, राजा चौरसिया, संतोष दुबे, जितेन्द्र अरोरा, सतेन्द्र गौतम, अज्जू सोनी, जगमोहन मिश्रा, सुशील मिश्रा, पत्रकार सतीश चौरसिया, संतोष नामदेव, विद्यालय की प्राचार्य अंजली जैफक सहित शिक्षक गण व छात्र छात्राओं की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त संतोष नामदेव ने किया।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button